A platform that doctors and patients trust the most.
                             

Choose Language / ભાષા પસંદ કરો :

ગુજરાતી    |    हिंदी    |    English

डॉक्टर की होम विजिट बुक करना, दवाइयाँ घर मंगवाना, ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट आदि के लिए अपॉइंटमेंट बुक करना और मेडिकल उपकरण घर पर डिलीवर करवाना

आपके दरवाजे पर स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त करने के सरल तरीके

डोर स्टेप डॉक्टर के माध्यम से डॉक्टर की होम विजिट बुक करने, दवाइयाँ घर मंगवाने, घर से सैंपल लेने के लिए पैथोलॉजी लैब की अपॉइंटमेंट बुक करने और मेडिकल उपकरण सीधे आपके दरवाजे पर डिलीवर करवाने के सरल तरीके जानने के लिए हमारी मार्गदर्शिका का पालन करें।


डॉक्टर को घर बुलाना ::
मान लीजिए कि आप या आपके घर कोई बीमार है और आपको डॉक्टर की आवश्यकता है तो

■    आपको डोर स्टेप डॉक्टर की वेबसाइट (doorstepdoctor.in) पर जाकर दिए गए विकल्पों में पहले ऑप्शन डॉक्टर पर क्लिक करना होगा।
■    इसके बाद आपको वहां पूरे गुजरात के शहरों और गांवों के नाम दिखाई देंगे।
■    इनमें से आप अपने शहर के नाम पर क्लिक करेंगे तो वहां आपको आपके शहर के कई डॉक्टरों की जानकारी मिलेगी।
■    यहां आपको ऊपर एक सर्च बार दिखाई देगा।
■    इस सर्च बार में आप अपने इलाके का नाम टाइप करेंगे तो आपको केवल आपके इलाके के डॉक्टरों की जानकारी दिखेगी।
■    इन सभी डॉक्टरों में से जो डॉक्टर आपको उचित लगे, आप उनके दिए गए फोन या व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
■    और उन्हें होम विजिट के लिए बुला सकते हैं।

■    विशेष सूचना: इस प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। सभी विवरणों की पुष्टि के लिए उपयोगकर्ता को डॉक्टर से सीधे संपर्क करके पुष्टि करना अनिवार्य है।

इसी तरह आप फिजियोथेरेपिस्ट, डेंटिस्ट, ऑर्थोपेडिक, डाइटिशियन, डर्मेटोलॉजिस्ट, पेडियाट्रिशियन, नैचरोपैथ डॉक्टर, साइकोलॉजिस्ट आदि को होम विजिट के लिए बुला सकते हैं।



दवाइयाँ घर मंगवाना ::
डॉक्टर द्वारा जांच करने के बाद दी गई दवाइयाँ घर बैठे आपके दरवाजे पर मंगवाने के लिए

■    आपको होम पेज पर जाकर Medical Stores / Pharmacies पर क्लिक करना होगा।
■    क्लिक करने के बाद आपको वहां पूरे गुजरात के शहरों और गांवों के नाम दिखाई देंगे।
■    इनमें से आप अपने शहर के नाम पर क्लिक करेंगे तो वहां आपको आपके शहर के कई मेडिकल स्टोर्स की जानकारी मिलेगी।
■    आप किसी भी मेडिकल स्टोर के व्हाट्सएप नंबर पर डॉक्टर द्वारा दी गई प्रिस्क्रिप्शन भेज सकते हैं।
■    मेडिकल स्टोर वाले आपकी प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर दवाइयाँ खोजेंगे और उनकी कुल कीमत और डिस्काउंट के बाद जो राशि होगी, वह आपको व्हाट्सएप पर भेजेंगे।
■    बिल की राशि देखकर आप मेडिकल स्टोर वाले को "OK" लिखकर अपना घर का पता भेज देंगे,
■    तो थोड़ी देर में कोई व्यक्ति आकर आपकी दवाइयाँ आपको दे देगा और भुगतान ले लेगा।
■    इस तरह आप आराम से घर बैठे अपनी दवाइयाँ मंगवा सकते हैं।



पैथोलॉजी लैब से सैंपल कलेक्शन के लिए घर बुलाना ::
डॉक्टर द्वारा जांच के बाद यूरिन टेस्ट, ब्लड टेस्ट या अन्य टेस्ट करने के लिए कहा जाए तो घर से सैंपल कलेक्शन के लिए बुलाने के लिए

■    आपको होम पेज पर जाकर Pathology Lab पर क्लिक करना होगा।
■    क्लिक करने के बाद आपको वहां पूरे गुजरात के शहरों और गांवों के नाम दिखाई देंगे।
■    इनमें से आप अपने शहर के नाम पर क्लिक करेंगे तो वहां आपको आपके शहर की कई लैबोरेटरीज की जानकारी मिलेगी।
■    आप किसी भी पैथोलॉजी लैब के फोन नंबर पर फोन करके घर से सैंपल कलेक्शन के लिए बुला सकते हैं।



मेडिकल उपकरण घर मंगवाना ::
नॉर्मल बेड, एयर बेड, टॉयलेट चेयर, व्हील चेयर, ग्लूको मीटर, पल्स ऑक्सी मीटर आदि उपकरण घर बैठे मंगवाने के लिए

■    आपको होम पेज पर जाकर Medical Equipment Stores पर क्लिक करना होगा।
■    क्लिक करने के बाद आपको वहां पूरे गुजरात के शहरों और गांवों के नाम दिखाई देंगे।
■    इनमें से आप अपने शहर के नाम पर क्लिक करेंगे तो वहां आपको आपके शहर के कई मेडिकल उपकरण स्टोर्स की जानकारी मिलेगी।
■    आप किसी भी मेडिकल उपकरण स्टोर के फोन नंबर पर फोन करके अपने आवश्यक उपकरण मंगवा सकते हैं।
■    मेडिकल उपकरण स्टोर वाले आपके घर पर उपकरण पहुंचाएंगे।



डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए घर बुलाना ::
X-Ray, ECG, Holter Monitoring, ABPM Monitoring, Sleep Study Test आदि के लिए घर बुलाने के लिए

■    आपको होम पेज पर जाकर Home Diagnostic Services पर क्लिक करना होगा।
■    क्लिक करने के बाद आपको वहां पूरे गुजरात के शहरों और गांवों के नाम दिखाई देंगे।
■    इनमें से आप अपने शहर के नाम पर क्लिक करेंगे तो वहां आपको आपके शहर के कई होम डायग्नोस्टिक सेंटर्स की जानकारी मिलेगी।
■    इनमें से जो भी सेंटर आपको उचित लगे, आप उनके दिए गए फोन या व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
■    और उन्हें होम विजिट के लिए बुला सकते हैं।



घर में ICU सेटअप के लिए बुलाना ::
अपने घर में Intensive Care Unit (ICU) स्थापित करने के लिए

■    आपको होम पेज पर जाकर Home ICU Setup पर क्लिक करना होगा।
■    वहां आपको गुजरात के Home ICU Experts की जानकारी मिलेगी।
■    इनमें से जो भी ICU Expert आपको उपयुक्त लगे, आप उनके दिए गए फोन या व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
■    और उन्हें Home ICU Setup के लिए बुला सकते हैं।





Legal Disclaimer: Door Step Doctor Private Limited is a technology-based digital platform that facilitates connections between patients and independent medical professionals. We do not provide medical services, diagnosis, treatment, prescriptions, or healthcare advice. All medical services are provided solely by the consulting doctors, who bear full professional, ethical, and legal responsibility for their services, diagnosis, treatment, and outcomes.

Important Notice: The information displayed on this platform is for general informational purposes only. Users are solely responsible for verifying all doctor credentials, treatment details, medical advice, fees, and service information directly with the consulting doctor before availing any services.

For detailed Disclaimer, Privacy Policy, Terms & Conditions & Refund Policy Click Here